बकरी के दूध के 5 बड़े फायदे (5 Major Benefits Of Goat Milk) :

बकरी के दूध के 5 बड़े फायदे :

सेहतमंद रहने के लिए दूध बहुत जरूरी है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, पोटैशियम और विटामिन डी पाए जाते हैं, जो कि शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 

शरीर का इम्यून सिस्टम ठीक होने से बीमारियां आपसे दूर रहती हैं। ऐसे में आपको उन आहारों का सेवन करना चाहिए, जिसमें इम्यूनिटी को बढ़ाने की क्षमता हो। बकरी का दूध उन्हीं में से एक है। बकरी का दूध सेलेनियम का एक समृद्ध स्रोत है, जो इम्यून सिस्टम या रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है।

Image Downloaded From Google 

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

बकरी का दूध एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप बकरी का दूध पीते हैं तो पेट में सूजन की शिकायत दूर करने में मदद मिलेगी।

Image Downloaded From Google 

आपके दिल के लिए है फायदेमंद

खराब जीवनशैली के चलते दिल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बता दें कि बकरी के दूध में अच्छे फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखते हैं। दूध में पोटैशियम के स्तर की प्रचुरता रक्तचाप को कम करने में मदद करती है क्योंकि यह एक वासोडिलेटर है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देता है।

Image Downloaded From Google 

हड्डियों को करे मजबूत

हड्डी का कमजोर होना आज के समय में एक बड़ी समस्या है। अगर आप हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो बकरी का दूध इसमें आपकी मदद कर सकता है। यह कैल्शियम से भरपूर है और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है। कैल्शियम के साथ-साथ बकरी का दूध एमिनो एसिड ट्रिप्टोफेन से भी समृद्ध है, जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखता है। इसका दूध पीने से ऑस्टियोपोरोसिस होने की संभावना कम रहती है।

Image Downloaded From Google 

डेंगू में असरदार है बकरी का दूध 

मानसून में डेंगू महामारी की तरह फैलता है। वैसे डेंगू से बचने के लिए हर किसी को सतर्कता बरतनी चाहिए। फिर भी किसी को यह बीमारी हो जाए, तो बकरी का दूध उसके लिए फायदेमंद साबित होगा। दरअसल डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट की कमी हो जाती है। ऐसे में बकरी का दूध एक आसान और प्रभावी उपाय है क्योंकि इसमें सेलेनियम होता है और ब्लड प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने के लिए जाना जाता है।     

Image Downloaded From Google 
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाए

अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म सही है तो आप ज्यादा से ज्यादा और सक्रिय रूप से काम कर पाएंगे। बकरी का दूध कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, फास्फोरस और पोटैशियम पाया जाता है। साथ ही, इसका दूध आयरन और कॉपर से भी समृद्ध है, जो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर करने में मदद करता है। 

Image Downloaded From Google 


Comments

Popular posts from this blog

क्या आप जानते हैं, सेक्स करने का सही समय क्या है? - Do you know what is the right time to have sex?.

क्या आप सिविल सेवा दिवस के बारे में जानते हैं - (Do You Know About Civil Service Day).

ये है दुनिया का सबसे सेक्सी पुरुष (2018)